50 होटल व अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 03:13 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(धमीजा): कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टॉप 10 की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इस कार्य में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी होगा। इसके लिए पायलट तौर पर सैक्टर-13 का चयन किया है। विधायक सुभाष सुधा डी.सी. कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया ने अधिकारियोंं को दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैयार कर ली है। 

शहर में 31 जगहों को चिन्हित किया है जहां सबसे ज्यादा कचरा डाला जाता है। इन जगहों पर कचरा डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और इन जगहों पर जरूरत के हिसाब से डस्टबिन लगाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग करवाई जाएगी और जगह-जगह पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डी.सी. ने कहा कि जिले में कूड़ा बीनने वालों की सूची तैयार की जाएगी। 

इन लोगों को आॢथक सहायता मुहैया करवाई जाएगी और शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। न.प. व न.पा. के सफाई कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी जरूरी होगी और सभी सफाई कर्मचारियों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे। शहर में सबसे ज्यादा कूड़ा डालने वाले होटल व अस्पतालों की सूची तैयार की जाए और इन सभी नोटिस जारी किए जाए। 

अगर नोटिस के बावजूद कूड़ा डालते हैं तो कूड़ा डालने के नाम न.प. व न.पा. पैसा चार्ज करेगी। न.प. की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी है। न.प. सचिव के.एल. बठला ने कहा कि डी.सी. के आदेशानुसार 100 किलोग्राम से ज्यादा कचरा डालने वाले 50 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static