लंदन में स्वर्ण आभूषण पहनने वाले भारतीय परिवारों को चेतावनी जारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 11:59 AM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने  स्वर्ण आभूषण पहनने वाले  भारतीय परिवारों को चेतावनी जारी की। पुलिस ने दक्षिणी पूर्वी लंदन में बुजुर्ग भारतीय दंपती के घर में हुई लूट की घटना का वीडियो जारी किया है। यह घटना इसी वर्ष की शुरुआत की है। इसके माध्यम से स्वर्ण आभूषण पहनने वाले दूसरे भारतीय मूल के परिवारों को सचेत किया गया है।
PunjabKesari
पुलिस नवरात्रि और दीपावली त्योहारों के दौरान आम तौर पर चेतावनी जारी करती आई है। इन त्योहारों के दौरान भारतीय मूल के परिवारों में कीमती आभूषण पहनने का रिवाज है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा है, 'त्योहार के दौरान इस तरह के अपराध में वृद्धि देखी जाती है। लंदन में विभिन्न स्थानों की यात्रा के दौरान समुदाय की महिलाएं आभूषण पहनती हैं।
PunjabKesari
चाहे मंदिर हो या दूसरों के घर जाना हो, महिलाएं आभूषण का इस्तेमाल करती हैं।' पुलिस ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान दक्षिण एशियाई मूल के 1891 लोग लूटपाट के शिकार हुए। इस दौरान 60369 आभूषण लूटे गए। सोना लगातार अपराधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। अपराधी इसे बेचकर बड़ी राशि प्राप्‍त कर लेते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News