घुमक्कड़ी के हैं शौकीन तो आपके लिए सभी लिहाज से बेहतर है यह देश

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 11:47 AM (IST)

फिनलैंड को इस साल दुनिया के खुशहाल देशों की सूची में स्थान दिया गया था, जिसकी कई वजहें हैं। इसकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि बाल्टिक देशों में फिनलैंड को एक जमाने में लैंड ऑफ सॉरो (दुख की धरती) कहा जाता था। मगर पिछले 60 सालों में इसने अपनी छवि को पूरी तरह से बदल कर दुनिया को हैरान कर दिया है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

हैप्पी इंडैक्स में पहला स्थान
इस साल संयुक्त राष्ट्र के 'हैप्पी इंडैकेस' में पहला स्थान पाने वाले फिनलैंड में बहुत-सी बातें ऐसी हैं, जिससे जाहिर होता है कि यहां कि लोग सबसे खुशहाल हैं। इस देश में नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा के साथ ऐसे कई अधिकार दिए गए हैं, जिससे लोगों को किसी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता।

PunjabKesari

अपराध न के बराबर
यह देश स्थिर और सुरक्षित देश है। वर्ष 2015 में यहां हत्याओं की दर 1 लाख की आबादी पर केवल 1.28 प्रतिशत थी। यहां की पुलिस बहुत भरोसेमंद और सक्षम है इन्हें यहां की पुलिस और इंटरनेट को दुनिया में दूसरे नंबर पर माना जाता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

रात 12 बजे के बाद होता है अंधेरा
फिनलैंड का मौसम भी कम अनोखा नहीं है। यहां ठंड ज्यादा रहती है, जिसके बावजूद भी यहां मौसम सुहाना और मनमोहक रहता है। गर्मियों के समय रात 12 बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है। इसके पहले 10 बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी शाम हुई हो जबकि ठंड के वक्त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है। दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हो पाते हैं।

PunjabKesari

महिलाओं का है एक आईलैंड
फिनलैंड में ऐसा आईलैंड है, जहां पर केवल महिलाएं ही घूम सकती है। अगर आप भी अकेले घूमने जा रही है तो यह आपके लिए बैस्ट प्लेस है। यहां आइलैंड महिलाओं को रिलैक्स देने के लिए बना है। यहां महिलाओं के लिए कई रिजॉर्ट,स्पा अन्य अदि कई सुविधाएं है, लेकिन यहां रहने के लिए आपको एक ऑनलाइन इंटरव्‍यू देना होगा, तभी आप यहां रहने के लिए रूम बुका करवा सकते है।

PunjabKesari

फिनलैंड में लैपलैंड 
यह फिनलैंड ही ठंडी जगह है और यहां ज्‍यादातर समय रात रहती हैं। आप यहां मार्च से जून तक घूम सकते है क्योंकि यहां मौसम ठंडा और हर वक्त उजाला रहता है। यहां साल में 200 रातों तक रंग-बिरंगा प्रकाश (पोलर लाइट) दिखाई देती है, जिसके नजारा देखने वाला होता है।

PunjabKesari

लगभग 2 लाख झीलें
फिनलैंड में आपको 2 लाख के करीब छोटी-बड़ी झीलें देखने को मिल जाएगी। इन झीलों में  आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा फिनलैंड की राजधानी हैल्सिलन्की जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है, वहां भी आप कई खूबसूरत झीलें देख सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्पोर्ट्स भी है मशहूर
फिनलैंड के अजीबो-गरीब खेल ही इन देश को खुशहाल बनाते है। यहां वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप यानी पत्नी को पीठ पर उठा कर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता काफी दिलचस्प खेल खेले जाते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static