भारतीय कपास निगम द्वारा आढ़तियों का कमिशन काटे जाने के विरोध में हड़ताल

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 11:32 AM (IST)

संगत मंडी(मनजीत): सरकारी खरीद एजैंसी भारतीय कपास निगम द्वारा निजी आढ़तियों का कपास की खरीद पर कमिशन बंद करने के चलते केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज संगत मंडी के समूह आढ़तियों द्वारा कच्चा आढ़तियां एसो. संगत के अध्यक्ष राज कुमार डी.सी. के नेतृत्व में हड़ताल कर कपास की खरीद पूर्णतया बंद रखी। 

इस मौके डी.सी. राज कुमार ने कहा कि इस बार सरकारी खरीद एजैंसी द्वारा कपास की खरीद पर आढ़तियों को मिलता कमिशन बंद कर दिया गया, मुफ्त में कौन काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर आढ़तियों को उनका बनता कमिशन न दिया गया तो वे कपास की खरीद नहीं करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News