घरेलू कलह से परेशान महिला नहर में कूदी, सहारा ने निकाला

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 09:32 AM (IST)

बठिंडा(स.ह.): घरेलू कलह से परेशान एक 55 वर्षीय महिला ने नहर में छलांग लगा दी। सहारा जनसेवा के वर्करों ने तुरंत उसे नहर से सकुशल निकाल लिया व अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जनता नगर रेलवे अंडरब्रिज के नजदीक उक्त महिला ने छलांग लगा दी। 

लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नजदीक ही तैनात सहारा जनसेवा की टीम को दी। सूचना मिलने पर सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे व सदस्य सरबजीत ने नहर में कूदकर उक्त महिला को बाहर निकाला। सहारा ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका उपचार करवाया। बाद में महिला को उसके घर पहुंचा दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News