अमेठी में राशन कार्ड बनवाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 04:56 PM (IST)

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में राशन कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन ने आगामी 24 अक्टूबर से 30 नवंबर तक राशन कार्ड के लिए छूटे लोगों को शामिल करने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया है। अभियान के तहत अति पिछड़े व निर्धन वर्ग के छूटे पात्र लागों को सूची में शामिल करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान में कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाएगी, जो गांव में ऐसे लोगों के घर घर जाकर पात्र लोगों को चिंहित कर सूची में शामिल कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static