यहां 3 करोड़ में बिक रहा है चांद!

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 04:41 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः चांद को खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए एक नायाब मौका है। अमरीका की एक कंपनी चांद का टुकड़ा बेच रही है जिसका वजन 12 पाउंड का है।यह चंद्रमा से गिरा एक उल्कापिंड है। इसकी नीलामी करने वाली कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे कीमती उल्कापिंड है, क्योंकि यह चांद का अब तक का सबसे बड़ा टुकड़ा है।
PunjabKesari
आमतौर पर उल्कापिंड का आकार एक गोल्फबॉल जितना होता है पर इसका आकार कुछ ज्यादा बड़ा है। RR ऑक्शन कंपनी 18 अक्टूबर को इसे 5 लाख डॉलर (3,68,43,000 रुपए) या उससे अधिक में नीलाम करेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतना बड़ा उल्कापिंड देखा है। इस चट्टानी टुकड़े को एनडब्ल्लूए 11789 के रूप में चिन्हित किया गया है। इसे बुआगाबा के नाम से भी जाना जाता है।
PunjabKesari
6 टुकड़ों से बना है ये उल्कापिंड
साल 2017 में इस टुकड़े को अफ्रीका के में खोजा गया था। इस उल्कापिंड के बारे में बताया जा रहा है कि यह कई हजार साल पहले धरती पर गिरा था। यह उल्कापिंड 6 टुकड़ों से बना है, जो कि आपस में जुडे़ हुए हैं। इसमें सबसे बड़े टुकड़े का वजन लगभग 6 पाउंड है।
PunjabKesari
चांद के टुकड़े को खरीदने का सुनहरी मौका
उल्कापिंड बेचने वाली कंपनी एयरोलाइट मेटियोराइट्स के सीईओ जियॉफ नोटकिन ने बताया, 'इस टुकड़े को देखते ही हम समझ गए थे कि यह बेहद अनमोल है।'  नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम इस उल्कापिंड को खरीद सकता है, लेकिन नीलामीघर का कहना है कि किसी व्यक्ति के पास भी इस अनोखे उल्कापिंड को खरीदने का मौका है। क्योंकि कोई अंतरिक्ष यात्री चांद से पत्थर लेकर आएगा तो वह अमरीकी संपत्ति माना जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News