सोना 70 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए कमजोर

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सप्ताहांत पर आई गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर 32,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 4.80 डॉलर की नरमी में 1,218.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1,219 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सप्ताहांत पर पीली धातु दबाव में आ गयी। सोने और डॉलर में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी हाजिर 14.56 डॉलर पर स्थिर रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News