देवीलाल की विरासत को बिखरने न दें चौटाला : शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 11:25 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): इंडियन नैशनल लोकदल की फूट अब खुलकर सामने आ गई है। लिहाजा इस मुद्दे पर दूसरे दल भी बोलने लगे हैं। यहां तक कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री रामविलास शर्मा ने भी इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को चौ. देवीलाल की विरासत को बिखरने न देने की सलाह दी है।  शर्मा ने कहा कि मैं चौ. देवी लाल के साथ जेल में रहा और उनके साथ मंत्रिमंडल में भी काम किया। मैं चौ. देवीलाल का सम्मान करता हूं। 

ओम प्रकाश चौटाला को भी उनकी विरासत संभाल कर रखनी चाहिए। इनैलो में चल रहे टकराव के घटनाक्रम को रामविलास शर्मा ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की विरासत को ओम प्रकाश चौटाला बिखरने ना दें। रोहतक में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके कारणों का पता करेंगे। साथ ही उन्होंने छात्र संगठनों से आग्रह किया कि वह 12 से 17 अक्तूबर तक चलने वाली छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static