बोटोक्स सर्जरी का सोच रही हैं तो पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 05:40 PM (IST)

लड़कियों में आजकल बोटॉक्स का चलन खूब देखने को मिल रहा हैं। बोटॉक्स सर्जरी या इंजेक्शन का इस्तेमाल बढ़ती उम्र के निशानों को छिपाने के लिए किया जाता है। इससे त्वचा पर आने वाली झुर्रियां तो दूर हो जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोटॉक्स से त्वचा को बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी बोटॉक्स सर्जरी का सहारा लेने चाहती है तो पहले इसके नुकसान भी जान लें, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़ जाएं।

क्या होता है बोटोक्स सर्जरी?

दरअसल, बोटॉक्स सर्जरी में इंजेक्शन लगाया जाता हैं, जिससे चेहरे की झुर्रियों को छिपाया जाता है। इसके अलावा इस ट्रीटमेंट से होंठों को प्लमी लुक भी दिया जाता है। इसके जरिए मांसपेशियों को ढीला और स्थिर किया जाता है। एक बार सर्जरी करवाने के बाद यह ट्रीटमेंट हर चार से छह माह में लेना पड़ता है।

PunjabKesari

त्वचा भद्दी दिखना

बॉटेक्स सर्जरी करवाने के बाद भी साइड इफैक्ट नजर आ सकते हैं। कई बार इससे चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाय भद्दा लगने लगता है। 

अकड़न व सूजन

बोटॉक्स इंजेक्शन से चेहरे पर अकड़न की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे मांसपेशियों में सूजन और पलकें भारी होने लगती हैं।

PunjabKesari

नील के निशान

बोटॉक्स इंजेक्शन से स्किन पर नीले निशान भी पड़ सकते हैं। यह समस्या आंखों के आस-पास होने की अधिक संभावन हो सकती हैं, जहां रक्त वाहिकाओं की संख्या अधिक हैं।

मांसपेशियों में कमजोरी

बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने से उस हिस्से की मांसपेशियां कमोजर भी हो सकती हैं इसलिए सर्जरी करवाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

PunjabKesari

गर्भवती महि‍लाएं

गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी बोटॉक्स सर्जरी नहीं करवानी चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता हैं।

बुखार होना

फ्लू जैसे बुखार, बहती नाक, गले में खराश अन्य आदि कई प्रॉबल्म भी बोटॉक्स के साइड इफेक्ट में शामिल हैं। इसके अलावा इससे आपको सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static