अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से 2 साल की बच्ची का अपहरण, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 05:58 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े 2 साल की बच्ची को अस्पताल की लापरवाही से कोई अज्ञात अगवा कर ले गया। बच्ची के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस लापता बच्ची की तलाश कर रही है। 

मामला नगर पंचायत कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। थाना कमालगंज के गांव भीका नगला का निवासी आशिक अपनी पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे कल सुबह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। सुबह अपनी पत्नी को घर लेकर जाने के लिए उसने डाक्टरों से बातचीत की तो डॉक्टर ने उसे कागजात लाने को कहा। इसी भगदड़ में उसकी बेटी को कोई बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया।

आशिक खान का कहना है कि 1 बजकर 50 मिनट तक बेटी जुवी फातिमा हमारे साथ थी। जब वह पत्नी को अस्पताल से छुट्टी कराने में लग गया। उसी दौरान किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। बच्ची के परिजनों का बुरा हाल है कि आखिर वह कौन हो सकता है, जिसने बच्ची का अपहरण किया है। बच्ची के अपहरण की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी है।

वहीं अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉक्टर मानसिंह ने बताया कि महिला कल सुबह प्रसव कराने आई थी उसकी दो साल की बेटी को कोई अपने साथ 1 बजकर 56 मिनट पर ले गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static