पहली छमाही में यात्री वाहन बिक्री 6.88 फीसदी बढ़ीः सियाम

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 04:17 PM (IST)

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 6.88 फीसदी बढ़कर 17,44,305 इकाई रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये बिक्री 16,32,006 वाहन रही थी। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने शुक्रवार को बताया कि कारों की घरेलू बिक्री भी इस दौरान 6.8 फीसदी बढ़कर 11,69,497 वाहन रही है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये बिक्री 10,95,077 वाहन रही थी।

समीक्षावधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10.07 फीसदी बढ़कर 1,15,69,770 इकाई रही। वहीं इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 37.82 फीसदी बढ़कर 4,87,316 वाहन रही। सितंबर महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट देखी गई। यह 5.61 फीसदी गिरकर 2,92,658 वाहन रही जो सितंबर 2017 में 3,10,041 वाहन थी। इस दौरान कारों की घरेलू बिक्री 5.57 फीसदी घटकर 1,91,124 वाहन रही जो सितंबर 2017 में 2,08,742 वाहन थी। पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 7.04 फीसदी बढ़ी। यह 13,60,415 वाहन रही। वहीं सितंबर 2017 में यह आंकड़ा 12,70,885 वाहन का था।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 4.12 फीसदी बढ़कर 21,26,484 वाहन रही। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 20,42,297 वाहन था। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सितंबर में 24.14 फीसदी बढ़कर 95,867 वाहन रही। सभी श्रेणियों में वाहन की बिक्री सितंबर में 3.72 फीसदी बढ़कर 25,84,096 वाहन रही जो सितंबर 2017 में 24,91,425 वाहन थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News