झगड़े में महिला की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 11:10 AM (IST)

कैथल: गांव संगरौली में पानी निकासी को लेकर हुए झगड़े में ईंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव संगरौली में एक गली में पानी की पाइपलाइन टूटी हुई थी। जिसका पानी खेत में जाने के कारण जसमेर की मां कृष्णा को खेत मालिक ने उलाहना दे दिया। जसमेर की मां ने पानी की पाइपलाइन टूटने का उसके देवर के घर चल रहे निर्माण कार्य को जिम्मेदार मानते हुए उलाहना दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़े में ईंट लगने से कृष्णा देवी की मौत हो गई। जिसमें जसमेर को भी चोटें आईं। एस.एच.ओ. सुरेश चंद्र अनुसार आरोपियों मनीष, रजनीश व उनकी मां बिमला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static