रामपाल का भगौड़ा अनुयायी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 10:59 AM (IST)

हिसार(पंकेस): बरवाला पुलिस ने सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के एक और अनुयायी को गिरफ्तार किया है। यह अनुयायी करीब 2 सालों से भगौड़ा था। पुलिस ने आरोपी को हिसार की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। बरवाला पुलिस के अनुसार राजस्थान का रहने वाले सत्यनारायण को सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

उसकी यह गिरफ्तारी बरवाला थाना में दर्ज अभियोग नम्बर 428 में की गई थी। बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह दोबारा पेश नहीं हुआ। अदालत में पेश न होने पर अदालत ने सत्यनारायण को 5 सितम्बर 2016 को पी.ओ. घोषित किया था। अब पुलिस ने इस आरोपी को सूचना मिलते ही धर दबोचा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static