घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 11:01 AM (IST)

हिसार(पंकेस): बस स्टैंड के निकट एक कालोनी में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। वहां पर एक व्यक्ति ने घर पर अकेला पाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने महिला का नागरिक अस्पताल में मैडीकल करवाया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, भगत सिंह चौक पर हुए झगड़े मामले में शहर पुलिस ने प्रवीण, हिमांशु, पवन, रमेश कुमार, जसवंत सिंह, विनोद, सूबे सिंह एक अन्य पर धारा-147, 149, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में सुमित कुमार ने शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static