Kundli Tv- नवरात्र का ये उपाय दिला सकता है सरकारी नौकरी

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 09:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
शुक्रवार दिनांक 12.10.18 को आश्विन शुक्ल चतुर्थी यानि शारदीय नवरात्र की चौथ पर सूर्य ग्रह प्रधान देवी कूष्माण्डा का पूजन किया जाता है। कूष्माण्डा वीर्य व अंडाणु के मिलन यानि गर्भावस्था के भ्रूण पर अधिपत्य रखती हैं। सोने से शोभित शेर पर सवार कूष्माण्डा का स्वरूप चमकते सूर्य जैसा है। कालपुरूष व वास्तुपुरुष सिद्धांत के अनुसार पूर्व दिशा व सूर्य की स्वामिनी देवी कूष्माण्डा कुंडली के लग्न पंचम व नवम भाव पर अपनी सत्ता से व्यक्ति के हेल्थ, पर्सनालिटी, एजुकेशन, डाइजेशन, लक, यूट्रस, अंडकोष व रिप्रोडक्शन पर स्वामित्व रखती हैं। इनकी पूजा सूर्यमुखी के फूल, लालचंदन से की जाती है व इन्हें सूजी के हलवे का भोग लगाया जाता है। इनकी साधना से नेता चुनाव जीतते हैं व सरकारी नौकरी पाने में सक्सेस मिलती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर उस पर नवदुर्गा सहित देवी कूष्माण्डा का चित्र रख कर विधिवत पूजन करें। तांबे के दिये में औषधि युक्त लाल तेल का दीपक करें, तगर से धूप करें, रोली चढ़ाएं, सूर्यमुखी के फूल व लाल चंदन चढ़ाएं, सूजी के हलवे का भोग लगाएं व एक माला विशेष मंत्र की जपें। पूजन उपरांत हलवा किसी कन्या को खिलाएं।

सुबह का पूजन मुहूर्त: सुबह 09:10 से सुबह 10:40 तक।

शाम का पूजन मुहूर्त: शाम 16:40 से शाम 17:25 तक।

कूष्माण्डा पूजन मंत्र: ॐ कूष्माण्डा देव्यै: नमः॥

सरकारी नौकरी में सक्सेस पाने के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़े 10 जायफल लाल कपड़े में बांध कर घर की पूर्व दिशा में छुपाकर रखें।
PunjabKesari
गुड हेल्थ के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़े शहद का सेवन करें। 

गुडलक के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़ा कूष्माण्ड किसी ब्राह्मणी को दान करें।

विवाद टालने के लिए: घी में आलता मिलाकर देवी कूष्माण्डा के निमित दीप करें।
PunjabKesari
नुकसान से बचने के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़े राजमा जलप्रवाह करें। 

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: लाल चंदन की माला से ॐ महाबीजाय नमः मंत्र का जाप करें। 
 
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: देवी कूष्माण्डा पर लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं।
PunjabKesari
बिज़नेस में सफलता के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़े अशोक के पत्ते ऑफिस के गेट पर बांधे।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: देवी कूष्माण्डा पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: देवी कूष्माण्डा पर चढ़े 5 गेहूं के दाने किसी गमले में रोपें। 
PunjabKesari
मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति लाल चंदन की माला से ॐ ऐन्द्रायै नमः मंत्र का जाप करें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

नवरात्र का ये उपाय दिला सकता है सरकारी नौकरी(देखें Video)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News