खाने में सबसे स्वादिष्ट पनीर खट्टा प्याज

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 05:23 PM (IST)

पनीर एक ऐसी तरह की सामग्री है जो बनाने में आसान और खाने में सबसे स्वादिष्ट मानी जाती है।  इसके अलावा अगर आप इसे किसी ड्रिंक के साथ सर्व करने की सोच रहे हैं, तो ग्रिल पनीर या रोस्ट पनीर को परोस सकते हैं। पनीर के शौकिनों के लिए आज हम लाएं हैं मजेदार रेसिपीज। आइए जानते हैं  पनीर खट्टा प्याज तथा पनीर खुर्चन बनाने की विधि।

सामग्री
सिरका - 150 मिलीलीटर
बीटरूट - 30 ग्राम
प्याज - 80 ग्राम
पनीर - 380 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 150 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पानी - 80 मिलीलीटर
विनेगर  सल्यूशन - 30 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में सिरका,बीटरूट तथा प्याज डालकर 30 मिनट के लिए रख दें।2. 380 ग्राम पनीर लें और
इसे टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
3. एक कड़ाही में  तेल गर्म करें और उसमें जीरा, अदरक-लहसुन पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट
के लिए भूनें।
4. फिर प्याज डालें। इसके बाद टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसके बाद हल्दी,धनिया पाऊडर,जीरा पाऊडर,लाल मिर्च तथा नमक मिलाएं।
6. फिर पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं। इसके बाद सिरके में डालें प्याज मिलाएं।
7. अब पनीर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसके बाद गर्म मसाला मिलाएं। आपकी रेसिपी तैयार है। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
9. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।
------------------
पनीर खुरचन

सामग्री
पनीर - 390 ग्राम
तेल - 1 1/2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च - 1
प्याज - 90 ग्राम
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
शिमला मिर्च - 80 ग्राम
टमाटर - 150 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.  सबसे पहले पनीर लें और इसे मध्यम आकार के क्यूब्स में काट लें और एक तरफ रखें।
2.  एक पैन में  तेल गर्म करें। इसमें जीरा तथा हींग डालकर मिलाएं। 3. फिर हरी मिर्च तथा  प्याज भूनें।
इसके बाद अदरक पेस्ट मिलाएं।
4. अब मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए शिमला मिर्च डालकर पकाएं।
5.  टमाटर डालकर 5-7 मिनट के लिए कुक करे मैश करदे।
6.  इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. अब पनीर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. आपका पनीर तैयार है। धनिएं के साथ गार्निश करें।
9. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News