गर्लफ्रेंड के होंठ बताएंगे कैसा है उसका स्वभाव!

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 12:31 PM (IST)

किसी भी इंसान का चेहरा एक खुली किताब की तरह होता है, जो उसके नेचर के बारे में सब कुछ बता देता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर का हर अंग कुछ कहता है। अगर बात उनके होंठों की करें तो इससे उनके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। जी हां, होंठों की शेप और रंग से आप अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
 

तो आइए जानते हैं होंठों के रंग और स्वभाव से किसी भी लड़की का नेचर। 

होंठों के रंग से जानिए पार्टनर का नेचर 

- काले होंठ

PunjabKesari
जिन लड़कियों के होंठों का रंग काला होता है वह पढ़ाई में तेज और बहुत ज्यादा बोलने वाली होती है। मीठे स्वभाव की वजह से हर कोई इनका दीवना हो जाता है। अपने पार्टनर को खुश रखना इनको अच्छे से आता है।


- गुलाबी होंठ
गुलाबी होंठों वाली लड़कियां स्वभाव से बुद्धिमान और ईमानदार किस्म की होती है। इसके साथ ही गुलाबी होंठों वाली लड़कियां में बहुत अंहकार होता है। मगर ये अपने रिश्ते पर कभी अंहकार को हावी नहीं होने देती। 


- सुर्ख लाल होंठ

PunjabKesari
सुर्ख लाल होंठों वाली लड़कियां किस्मत की बहुत धनी होती हैं। इस तरह के होंठों वाली लड़कियों को अपने जीवन साथी से हर वह खुशी मिलती है जो वह पाना चाहती हैं। 


होंठों के आकार से जानिए स्वभाव

- पतले होंठ

PunjabKesari
स्वभाव से महत्वकांक्षी पतले होंठों वाली लड़कियां अपने पार्टनर और फैमिली से बेहद प्यार करने वाली होती है। ये लड़कियां अपने पार्टनर को किसी भी मुसीबत में अकेला छोड़कर नहीं जाती। 


- मोटे होंठ
जिन लड़कियों के होंठ मोटे होते हैं वह झगड़ालू और तुनकमिजाज वाली होती है।  इनके इसी नेचर के कारण इनकी अपने पार्टनर से भी नहीं बनती। इसके अलावा यह किसी से घुलने में भी बहुत समय लेती हैं। 


- उभरे हुए होंठ
मांसाहारी, मंदबुद्धि, डरपोक व हीनभावना से ग्रस्त होते हैं उभरे हुए होंठ वाली लड़कियां। परिवार वाले इनसे हमेशा दुखी रहते हैं। पैसे होते हुए भी यह उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाती। 


- अपर लिप पर हल्के बाल

PunjabKesari
जिन लड़कियों के अपर लिप्स पर हल्के बाल होते हैं वह बहुत ही जिद्दी स्वभाव वाली होती हैं। ये ना तो अपने परिवार वालों के कंट्रोल में रहना पसंद करती हैं और ना ही अपने पार्टनर के। अपने इसी नेचर के कारण इनकी किसी से नहीं बनती। 


- लोअर लिप पर हल्के बाल
लोअप लिप पर हल्के बालों वाली लड़कियां अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं। यह बिना किसी स्वार्थ के अपने परिवार की सेवा करने में विश्वास रखती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static