सिविल अस्पताल में मिला अज्ञात युवक का शव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 01:31 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): सिविल अस्पताल यमुनानगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल है। उसकी मौत का कारण बीमार होना बताया जा रहा है। शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। रामपुरा पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल से चौकी में सूचना आई थी कि अस्पताल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच की। पूछताछ में अस्पताल के गार्ड ने बताया कि मृतक की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। वह अस्पताल परिसर में ही घूमता रहता था।

 लोगों ने उसे बेसुध देखा तो उपचार के लिए ट्रामा सैंटर लेकर गए थे। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static