गुजरात इंटरनेशनल शतरंज - अर्मेनिया के लेवान को हराकर भारत के स्टेनी पहुंचे शीर्ष पर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 05:28 PM (IST)

अहमदाबाद , गुजरात ( निकलेश जैन ) में 16 देशो के 250 खिलाड़ियों के बीच चल रहे गुजरात इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में राउंड 6 के बाद भारत के स्टेनी जीए एकल बढ़त पर आ गए है , उन्होने अर्मेनिया के लेवान बाबुजियन को सिसिलियन डिफेंस में हुए इस मुक़ाबले में 60 चालों में मात दी । दरअसल यह लगातार दूसरा मैच था जब स्टेनी मुश्किल में थे पर अपने संयम और कभी हार ना मानने की आदत से वह वापसी करने में सफल रहे । और अब स्टेनी 6 मैच लगातार जीतने वाले फिलहाल अकेले खिलाड़ी है और एकल बढ़त पर है । 

उनके अलावा कल ही भारत के नवीन ग्रांड मास्टर बने हर्षा भारतकोठी नें बेलारूस के वादिम मलखटकोव को पराजित करते हुए जैसे दिखाया की अब वह बिना दबाव के और बेहतर खेलते नजर आएंगे । डच डिफेंस में उन्होने 61 चालों में जीत दर्ज की और अब वह टॉप सीड मार्टिन कार्वस्टीव के साथ 5.5 अंक बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

तीसरे स्थान पर उक्रेन के सिवुक विताली और तजाकिस्तान के फारुख ओमाण्टोव के साथ भारत के जी आकाश ,विघनेश एनआर ,प्रवीण थिप्से ,प्रणव वी , कार्तिक वेंकटरमन और मिशेल केथरीना 5 अंको पर है । 

राउंड 6 के बाद की स्थिति 

Rk. SNo     Name Typ sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 12   IM Stany G.A.     IND 2502 KAR 6,0 0,0 25,0 22,0 25,00 6
2 13   IM Harsha Bharathakoti     IND 2492 TEL 5,5 0,0 23,5 21,0 21,25 5
3 1   GM Kravtsiv Martyn     UKR 2654 UKR 5,5 0,0 23,0 20,0 20,75 5
4 9   GM Sivuk Vitaly     UKR 2545 UKR 5,0 0,0 26,0 23,0 19,00 5
5 2   GM Amonatov Farrukh     TJK 2615 TJK 5,0 0,0 25,0 22,0 19,50 5
6 3   GM Predke Alexandr     RUS 2615 RUS 5,0 0,0 23,5 21,5 20,25 4
7 17   GM Babujian Levon     ARM 2456 ARM 5,0 0,0 23,5 21,0 18,00 5
8 20   IM Vignesh N R     IND 2447 TN 5,0 0,0 23,5 20,5 18,75 4
9 7   GM Bernadskiy Vitaliy     UKR 2547 UKR 5,0 0,0 22,5 19,5 18,25 4
10 23   IM Akash G     IND 2424 TN 5,0 0,0 22,0 19,5 17,50 5
11 26   GM Thipsay Praveen M     IND 2410 MAH 5,0 0,0 21,0 18,0 16,50 5
12 10   IM Karthik Venkataraman     IND 2525 AP 5,0 0,0 20,5 19,0 16,50 4
13 58     Pranav V U15   IND 2263 TN 5,0 0,0 19,0 17,5 14,50 5
14 86   WIM Michelle Catherina P   w IND 2147 TN 5,0 0,0 19,0 16,5 16,50 5
15 14   GM Neverov Valeriy     UKR 2488 UKR 4,5 0,0 26,0 22,5 18,25 4
16 8   GM Ter-Sahakyan Samvel     ARM 2547 ARM 4,5 0,0 25,5 22,5 17,25 4
17 6   GM Malakhatko Vadim     BEL 2552 BEL 4,5 0,0 24,5 22,0 16,50 4
18 4   GM Popov Ivan     RUS 2611 RUS 4,5 0,0 23,5 20,5 14,75 4
19 29   IM Rahul Srivatshav P     IND 2395 AP 4,5 0,0 22,5 20,0 16,50 3
20 36   FM Rathanvel V S     IND 2341 TN 4,5 0,0 22,0 19,0 15,25 4

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News