Kundli Tv- विदुर नीति: एक PERFECT आदमी में होते हैं ये 12 गुण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 03:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
महाभारत के पात्र विदुर जी द्वारा रचित महान ग्रंथ विदुर नीति में जीवन, मृत्यु, खुशी, दुख, युद्ध, आदि सभी विषयों से जुड़े कुछ संकेत मिलते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विदुर जी ने कदम-कदम पर इन सभी विषयों की व्याख्या धृतराष्ट्र को की थी। विदुर नीति के अनुसार विदुर जी ने धृतराष्ट्र को एक बुद्धिमान और सूझबूझ वाले ‘पुरुष’ के 11 संकेत बताए हैं। कहने का मतलब है कि एक बुद्धिमान पुरुष में क्या गुण होते हैं, उसका स्वभाव और वह ऐसा क्या करता है जो उसे अन्य पुरुषों से अलग बनाता है, इसके कुछ संकेत धृतराष्ट्र को बताए थे। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
PunjabKesari
विदुर की मानें तो ये 11 संकेत आज के कलियुग पर भी लागू होते हैं। अगर आज का पुरुष भी विदुर द्वारा बताए गए इन गुणों को अपना ले, तो वह भी समाज में उत्तम पद ग्रहण कर सकता है। उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विदुर के अनुसार सबसे पहले गुण है ‘मेहनती होने का गुण’ जो एक पुरुष को बुद्धिमान बनाता है। अगर व्यक्ति मेहनती है तभी जीवन में सफल बन सकता है। अपने काम के प्रति ढीलापन दिखाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता।

पुरुष का अपने आने वाले भविष्य के प्रति निष्ठावान यानि वफादर होना। धूप, बारिश, तूफान कुछ भी आए, लेकिन अगर व्यक्ति का काम इन कारणों से नहीं रुक रहा है तो वही एक सफल इंसान।

हर बात को झट से समझ जाना और दूसरों के समझने से पहले उसका प्रयोग भी कर लेना, यह एक बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी है।
PunjabKesari
जिस व्यक्ति में अपने काम के प्रति आदर हो, लेकिन उसे लेकर कोई घमंड न हो वही है अच्छा और बुद्धिमान इंसान। ऐसे व्यक्ति को अगर उसके काम के लिए सराहना भी मिले, तब भी वह घमंड नहीं करता।

वह व्यक्ति जो अच्छे कर्म करता है, किसी का बुरा नहीं सोचता, पाप नहीं करता, विदुर के अनुसार वही है बुद्धिमान पुरुष।

अपनी बुद्धि के बल पर जो शिक्षा प्राप्त करे, अपनी शिक्षा के बल पर जो बुद्धिमान बने वही है बुद्धिमान पुरुष। जो अपनों से बड़ों का आदर और छोटों का सम्मान करे, वह एक बुद्धिमान पुरुष है।
PunjabKesari
जीवन में खुशी, गम, सफलता, असफलता, सभी लगा रहता है, लेकिन जो व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने मार्ग पर डटा रहे, वही है बुद्धिमान पुरुष।

जो जीत के लिए संघर्ष करे लेकिन हार को भी स्वीकार करे।

जीवन में हर किसी को हर कुछ नहीं मिलता, इसलिए नामुमकिन चीजों के पीछे न भागने वाला व्यक्ति ही बुद्धिमान कहलाता है।

ऐसा व्यक्ति जो अपने काम करना अच्छे-से जानता है और इस दौरान किसी को नीचा न दिखाता हो, वह बुद्धिमान इंसान कहलाता है।

काम चाहे कैसा भी हो, समाज से संबंधित हो, धर्म संबंधी हो या अपने परिवार से जुड़ा हो। हर परिस्थिति में अपने काम को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाला इंसान ही बुद्धिमान है।
PunjabKesari
वह पुरुष जो अपनी बात को सबके सामने व्यक्त करना जानता हो, विषय चाहे कैसा भी हो, खुद के विचार प्रकट करना जानता हो, वही बुद्धिमान है।

किसी भी काम को शुरू करने से पहले उस पर सोच-विचार करना और उसके हर पहलू को समझकर ही आगे बढ़ने वाला पुरुष बुद्धिमान है। बिना सोचे समझे काम करके हानि को पाने वाला पुरुष मूर्ख कहलाता है।

विदुर कहते हैं कि कलियुग में भी अगर कोई इन गुणों को अपना लें तो उसे एक सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
कहीं आप पर तो नहीं गिरी छिपकली  (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News