आसानी से बनाएं मुर्ग निजामी

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 05:09 PM (IST)

आज हम चिकन के शौकिनों के लिए लेकर आए हैं मुर्ग निजामी बनाने की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मूंगफली - 60 ग्राम
काजू - 60 ग्राम
घी - 60 मिलीलीटर
प्याज - 200 ग्राम
अदरक पेस्ट - 3 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 3 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
नमक - 2 1/2 चम्मच
नारियल मिल्क - 130 मिलीलीटर
 दही - 300 ग्राम
चिकन - 1 किलोग्राम
पानी - 200 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
सूखी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.  ब्लेंडर में डालकर मूंगफली तथा काजू का पाऊडर बनाएं।
2.  इसके बाद कड़ाही  में 60 मिलीलीटर घी गर्म करें और प्याज भूनें।
3. अब अदरक-लहसुन की पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
4. 1 चम्मच हरी मिर्च, 1 चम्मच हल्दी डालें।
5. इसके बाद 2 1/2 चम्मच नमक तथा तैयार पाऊडर  मिलाएं।
6. फिर, 130 मिलीलीटर नारियल का दूध  मिलाएं।
7. मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. अब दही मिलाएं। इसके बाद चिकन तथा पानी मिलाएं।
9. इसे ढक्कन से ढकें और लगभग 15-20 मिनट तक पकाएं।
10. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। उबाल आने दें।
11. फिर गर्म मसाला, नींबू का रस, सूखी मेथी मिलाएं  और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
12. धनिए के साथ गार्निशिंग करें और रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News