बज चुकी है चुनावी रणभेरी, जानें कब क्या होगा ?

10/7/2018 3:52:25 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव आयोग ने रणभेरी बजा दी है। आयोग के ऐलान के साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदाता 28 नवंबर को मतदान करेंगे और 11 दिसबंर को प्रदेश में नई सरकार तय हो जाएगी।

PunjabKesari

मौजूदा समय में शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। साल 2013 के  विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई के करीब सीटें हासिल कर भाजपा ने जीत हासिल की थी। शिवारज सिंह लागातर तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और चौथी बार फिर से सत्ता में आना चाहते हैं।

आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव से जुड़ी हुई कुछ अहम जानकारियां जो चुनाव आयोग ने जारी की हैं...

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल...

राज्य   से तक विधानसभा सीट
मध्य प्रदेश 08.01.2014 07.01.2019 230
छत्तीसगढ़ 06.07.2014 05.01.2019 90

 

किस राज्य में किसके लिए कितनी सीटें आरक्षित...
मध्य प्रदेश में कुल 230 तो छत्तीगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से एससी/एसटी सीटें...

राज्य विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति
मध्य प्रदेश  230 35 47
छत्तीसगढ़ 90 10 29


मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि...

राज्य तिथि
मध्यप्रदेश 27-09-2018
छत्तीसगढ़ 27-09-2018


PunjabKesari

आइए जानते हैं कि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए ड्राफ्ट चुनावी रोल के अनुसार और अंतिम चुनावी रोल के अनुसार मतदाताओं की कितनी संख्या है...

राज्य  मतदाता सूची ड्राफ्ट के अनुसार फाइनल मतदाता सूची के अनुसार
मध्यप्रदेश 4,94,42,791 5,03,34,260
छत्तीगढ़ 1,81,80,422 1,85,45,819


किस राज्य में फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रतिशत कितना है ?

राज्य फोटो युक्त मतदाता सूची प्रतिशत
मध्यप्रदेश 100%
छत्तीसगढ़ 99.75%


किस राज्य में फोटो युक्त पहचान पत्र का प्रतिशत कितना ?

राज्य फोटो युक्त पहचान पत्र
मध्यप्रदेश 100%
छत्तीगढ़ 96.02%


PunjabKesari

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि सभी राज्यों के पोलिंग बूथ पर CCTV कैमरों की नजर रहेगी और मतदान की वीडियों रिकॉर्डिंग का जाएगी। तो आए जानते हैं कि किस राज्य में कितने मतदान केंद्र हैं...

राज्य 2013-14 में पोलिंग स्टेशन 2018 में पोलिंग स्टेशन बढ़ोतरी %
मध्यप्रदेश 53,896 65,341 21.24%
छत्तीसगढ़ 21,418 23,632 10.34%


अब आपको बताते हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया क्या है। कब क्या होगा ?

प्रक्रिया कार्यक्रम की तिथि
गैजट जारी करने की तिथि  02.11.2018 (शुक्रवार)
नामांकन की अंतिम तिथि 09.11.2018 (शुक्रवार)
नामांकन जांचने का तिथि 12.11.2018 (सोमवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 14.11.2018 (बुधवार)
मतदान 28.11.2018 (बुधवार)
मतगणना 11.12.2018 (मंगलवार)
चुनावी प्रक्रिया खत्म करने की अंतिम तारीख 13.12.2018 (गुरुवार)


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया, कब क्या होगा ?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से पहले चरण में 18 सीटों और दूसरे चरण में 72 सीटों पर चुनाव होंगे।

प्रक्रिया कार्यक्रम की तिथि
गैजट जारी करने की तिथि 16.10.2018 (मंगलवार)
नामांकन की अंतिम तिथि 23.10.2018 (मंगलवार)
नामांकन जांचने का तिथि 24.10.2018 (बुधवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26.10.2018 (शुक्रवार)
मतदान  12.11.2018 (सोमवार)
मतगणना 11.12.2018 (मंगलवार)
चुनावी प्रक्रिया खत्म करने की अंतिम तारीख 13.12.2018 (गुरुवार)

दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की प्रक्रिया

प्रक्रिया कार्यक्रम की तिथि
गैजट जारी करने की तिथि 26.10.2018 (शुक्रवार)
नामांकन की अंतिम तिथि  02.11.2018 (शुक्रवार)
नामांकन जांचने का तिथि  03.11.2018 (शनिवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 05.11.2018 (सोमवार)
मतदान 20.11.2018 (मंगलवार)
मतगणना 11.12.2018 (मंगलवार)
चुनावी प्रक्रिया खत्म करने की अंतिम तारीख 13.12.2018 (गुरुवार)


PunjabKesari

आइए एक नजर डालते हैं मध्यप्रदेश की राजनीति के इतिहास पर...

  • शिवराज सिंह चौहान तीन बार से मुख्यमंत्री हैं। 
  • शिवराज सिंह का कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। 
  • 2013 में हुए चुनाव से पहले 4 अक्टूबर 2013 को चुनाव की घोषणा हुई थी। इसके बाद 25 नवंबर को 2013 को वोटिंग कराई गई थी। 


2013 में मध्य प्रदेश में हुए चुनाव परिणाम इस प्रकार थे...

कुल सीटें भाजपा को मिली कांग्रेस को मिली बसपा  निर्दलिय
230 165 58 04 03

इस चुनाव में सपा और भारतीय जन शक्ति पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

PunjabKesari

2008 में मध्य प्रदेश में हुए चुनाव परिणाम इस प्रकार थे...

  • कुल 230 सीट पर चुनाव हुए थे 
  • भाजपा ने 143 सीट जीती
  • कांग्रेस को 71 सीट पर जीत मिली 
  • बसपा के 7 प्रत्याशी चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे
  • सपा का 1 प्रत्याशी चुनाव जीत सका था
  • भारतीय जन शक्ति पार्टी के 5 प्रत्याशी चुनाव जीते थे 
  • 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते थे

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News