पत्नी और बच्चे की गला रेतकर कर डाली हत्या, गिरफ्तार

10/8/2018 12:00:59 PM

सतना : सतना जिले के अमरपाटन में डबल हत्याकांड के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मनोज दहिया ने बीते 5 अक्टूबर को अपनी पत्नी और 6 महीने के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की थी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन शरू कर दी थी।  पुलिस ने दो दिन बाद ही रविवार को हत्या के फरार आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। 
PunjabKesariअमरपाटन में 5 अक्टूबर की शाम एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी प्रबीना और 6 महीने के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी थी।  हत्या के बाद बच्चे का सिर कुल देवता के पास रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी के दूसरे पुरूषों से अवैध संबंध थे।  कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी, तो उसे मौत के घाट उतार दिया। मनोज ने बताया कि उसका बच्चा भी नाजायज था इसलिए बच्चे को भी मार दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News