Kundli Tv- पानी में तैरने वाला पत्थर देता है ये सीख

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 11:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)

मनुष्य की श्रद्धा पानी में पड़े पत्थर की तरह होनी चाहिए। जो पानी में भी अपने आपको स्थिर रखता है। अपने अंदर पानी को प्रविष्ट नहीं होने देता। जहां श्रद्धा डूबने लगती है और वहीं व्यक्ति थोड़े उतार-चढ़ाव से विचलित हो जाता है। श्रद्धावान धीरज से जीवन व्यतीत कर लेता है।
PunjabKesari
एक अच्छी सोच मनुष्य का जीवन बदल देती है। बुद्धि तो परमात्मा ने सब को दी है। कोई इसका सदुपयोग करते हैं तो कोई फिजूल की बातों में ही उलझे रहते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन को यूं ही गुजार देते हैं। यह सब अपनी-अपनी सोच पर निर्भर करता है।
PunjabKesari
जिसके पास क्षमा का अभ्यास नहीं वह मामूली बात पर क्रोधित होकर पूरे परिवार का वातावरण ही बिगाड़ देता है। अपने पुण्य भी नष्ट कर देता है और पापों का अधिकारी बन जाता है। धैर्यवान बनें और शांत रहना सीखें।
PunjabKesari
भगवान बड़े दयालु और कृपालु हैं। शांति और आनंद दोनों भाई-बहन हैं। दोनों जहां होंगे वहीं स्वर्ग है। भगवान को वह प्यारा लगता है जो उसके बनाए इंसानों से प्रेम करता है। प्रेम ही परमात्मा है।

असफलता वह मसाला है जो सफलता का स्वाद देता है।

अनुभव वह है जिसे आप प्राप्त करते हैं और यह तभी प्राप्त होता है जब जो आप चाहते हैं आपको प्राप्त नहीं होता।
PunjabKesari
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से जो आपको मिलता है वह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना वो सब है जो आपको लक्ष्यों को प्राप्त करते समय मिलता है। 

कर्ज़ों से मुक्ति पाने के लिए बरास के श्राद्ध पर करें ये काम (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News