छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, मनचलों ने की परिजनों की पीटाई

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 01:24 PM (IST)

मेरठ(आदिल रहमान): योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिला सुरक्षा के बड़े-बडे़ दावों में दम भरती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। एेसा ही एक ताजा मामला मेरठ से सामने आया है। यहां 12वीं की छात्रा को मनचलों ने इस कदर परेशान किया है कि उसने तंग आकर स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं दबंग मनचलों ने पीड़िता के परिवार पर भी जानलेवा हमला किया है। 

मामला जिले के कंकरखेड़ा का है। यहां की निवासी 12वीं की छात्रा है। स्कूल आने जाने के समय पर छात्रा से आए दिन कुछ मनचले छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारने पर उतारू हो जाते हैं। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मनचलों के घर जाकर इसकी शिकायत की। 

इसी बात से खफा मनचलों ने छात्रा के घर धावा बोल दिया। छात्रा के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं परिजनों के सामने भी छात्रा के साथ मनचलों ने काफी बदसलूकी की। दबंग मनचलों के हमले से परिजन गंभीर रूप से घायल हैं। डर की वजह से छात्रा ने पढ़ाई तक छोड़ दी है। परिजनों पर हमला करने के बाद छात्रा को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है।  

उधर, स्थानीय लोगों ने परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामला दर्ज किया, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static