लोक संस्कृति को बचाने के लिए छात्राओं ने की ये अनोखी पहल

10/7/2018 12:05:52 PM

खंडवा : एक-एक कर समाप्त हो रही स्थानीय संस्कृतियों के बीच मध्य प्रदेश में स्कूली लड़कियों ने स्थानीय संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल की है। निमाड़ी संस्कृति संझा-फुली को जीवंत कर फिर से प्रचलन में लाने के लिए खंडवा के स्कूल और कॉलेज की लड़कियां मिलकर अपने-अपने कॉलेज परिसर में संझा-फुली का आयोजन कर रही है।

तेजी से बदलते आधुनिक परिवेश में एक तरफ जहां वर्तमान पीढ़ी सामजिक संस्कृति से दूर होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए खंडवा में स्कूल और कॉलेज की छात्राएं बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। खंडवा के कॉलेजों में लोक संस्कृति संझा-फुली का आयोजन कर इसे प्रचलन में लाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग लड़कियों के इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News