Kundli Tv- शुक्ल योगः इन 6 राशि वालों को मिलेगा भगवान का SPECIAL आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 08:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों सामाजिक क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। मित्र व सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई नया काम शुरू न करें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 7

वृष राशि वालों पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आपसी तालमेल से कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है। करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें। नौकरी में सहयोगी मदद कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- मेरून शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों वाहन या किसी इलेक्ट्रॉनिक के सामान पर खर्च हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। घर के बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों जिम्मेदारी से किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलेगा। मित्रों व सहयोगियों से आर्थिक सपोर्ट मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रीन शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वाले व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई संभावनाओं को तलाशेंगे। मित्रों के साथ आस-पास की यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य   जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 6

तुला राशि वाले थकान व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट होने के आसार हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। पिता की सलाह से महत्वपूर्ण काम बनेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ नंबर-3

वृश्चिक राशि वालों घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्रा का शुभ फल मिलेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नज़र रखें।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर-7

धनु राशि वालों व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर-5

मकर राशि वालों रिश्तों में मधुरता आएगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बिज़नेस को बढ़ाने में की गई मेहनत का फल मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे
शुभ रंग- ब्राउन शुभ नंबर-8

कुंभ राशि वाले सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर-7

मीन राशि वालों सपने साकार करने के मौके मिलेंगे। सफलता के सारे रास्ते खुलने वाले हैं, हर तरीके से सफलता मिलने वाली है। सिविल इंजीनियरों को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करने का अवसर मिलेगा
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 4
सावधान ! कहीं आप तो नहीं कर रहे NON STICK तवे का इस्तेमाल (देखें Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News