Kundli Tv- क्या है इस मंदिर के तहखाने का रहस्य?

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 03:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है ये तो सबने सुना ही होगा इसकी सबसे बड़ी उदाहरण है पद्मनाभस्वामी मंदिर। भगवान विष्णु को समर्पित पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल में स्थित है। यह भारत के बहुत पुराने व प्राचीन मंदिरों में से एक है। प्रचलित कथाओं के अनुसार श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम इस मंदिर में आए थे, उन्होंने यहां स्नान करके भगवान के लिए प्रसाद बनाया था। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान विष्णु की विशाल शयनमुद्रा के रुप में प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में भगवान विष्णु शेष नाग पर विराजमान हैं। मंदिर परिसर में एक स्वर्ण स्तंभ भी बना हुआ है जो मंदिर के सौंदर्य को चार चांद लगाता है।
PunjabKesari
हर वर्ष यहां बहुत से श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आते हैं। मान्यता के अनुसार इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनकर आना अनिवार्य है। कहा जाता है कि इस मंदिर में सिर्फ हिंदू ही प्रवेश कर सकते हैं। इस मंदिर के अंदर कुल 6 तहखाने हैं। हर एक तहखाने के बाहर तीन अलग-अलग धातु के दरवाज़े हैं। इन तहखानों में से 5 को खोला जा चुका है।
PunjabKesari
पद्मनाभस्वामी मंदिर के खजाने से करीब 1 लाख करोड़ का खज़ाना मिला है जिसमें सोना,चांदी, हीरे, रुबी, पन्ना और कई कीमती रत्न मिले थे। अभी इस मंदिर का एक तहखाना खोलना अभी बाकी है। लेकिन इस तहखाने को खोलने के पीछे मान्यता मानी जाती है कि अगर इस तहखाने को खोलने की कोशिश की गई तो प्रलह भी आ सकती है।
PunjabKesari
वहां के लोगों का मानना है कि इस दरवाज़े के पीछे से कुछ अावाज़ें आती हैं। जैसे कोई विशाल सर्प खजाने की रक्षा कर रहा हो। इसी डर से आज तक किसी की छठे तहखाने को खोलने की हिम्मत नहीं हुई।
अमावस्या की रात इस जगह भूत-प्रेत करते हैं party (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News