Kundli Tv- श्रीहरि से जुड़ा ये रहस्य नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 04:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
वास्तु में बहुत से देवी-देवताओं के बार में वर्णन किया गया है। आज हम आपको विष्णु भगवान से संबंधित कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। श्रीहरि के जिन रहस्य के बारे हम आपको बताने जा रहे हैं, इसके बार में शायद किसी को पता नहीं होगा। वास्तुशास्त्र के अनुसार उनके शेषनाग पर विराजित शांत रूप के पीछे का क्या कारण है,इसका संबंध आम इंसान के जीवन से है।
PunjabKesariपौराणिक ग्रथों में भगवान विष्णु के दो रूपों के बारे में वर्णन पढ़ने-सुनने को मिलता है। जिसमें से एक में नारायण शांत कोमल स्वभाव के लगते हैं। तो वहीं दूसरी ओर शेषनाग पर आसन लेकर विराजमान होते हैं। माना जाता है कि इसमें उनका चहरा कुछ अलग ही दिखाई पड़ता है। शेषनाग पर विराजित श्रीहरि को देखकर पहली बार में हर किसी के  मन में यही विचार आता है कि सांप के ऊपर बैठकर कोई इतना शांत कैसे हो सकता है। तो आइए जानते हैं, विष्णु जी से संबंधित कुछ एेसी ही दिलचस्प बातें-

PunjabKesari
मान्यता है कि श्रीहरि के शेषनाग पर विराजमान होने के पीछे का राज़ ये है कि हर व्यक्ति का जीवन बहुत से कर्तव्य और जिम्मेदारियों से भरा हुआ होता है। इन सब में शामिल सबसे अहम शामिल परिवार, सामाजिक और आर्थिक जिम्मदारी होती है। जिन्हें पूरा करने के लिए उसकी कोशिशों के साथ कई मुसीबतों को सामना भी करना पड़ता है। जो शेषनाग की ही तरह बहुत डरावनी होती हैं और अनकों परेशानियां पैदा करती हैं। 

PunjabKesari
भगवान विष्णु का शांत चहरा इंसान को ये ही प्ररित करता है कठिन समय में भी हमेशा हमें धैर्य के साथ काम लेना चाहिए और अपनी मुसीबतों के प्रति हमेशा शांत दृष्टिकोण रखना चाहिए। यही कारण है कि सांपों को राजा के ऊपर विराजित होते हुए भी श्रीहरि शांत स्वभाव के बने हुए हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार विष्णु भगवान के परम भक्त नारद उन्हें नारायण के नाम से पुकारते थे, जिसके बाद से उन्हें अनंत नारायण, लक्ष्मी नारायण और शेष नारायण कहने लगे। 
Kundli Tv- जिन घरों में पड़ती है पीपल की छाया वो हो जाएं ALERT (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News