नाश्ते में बनाए स्वादिष्ट ढोकला और नारियल की चटनी - Nari

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 01:09 PM (IST)

नाश्ते में कुछ अलग बनाने की सोच रही हैं तो आप नारियल चटनी के साथ ढोकला ट्राई कर सकती हैं। यह न सिर्फ जल्दी बन जाएगी बल्कि इसका स्वाद भी अलग होगा। नारियल चटनी के साथ ढोकले की यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं नाश्ते में ढोकला बनाने की रेसिपी।


ढोकला लिए सामग्री:
बेसन- 1 कप
सूजी- 1 कप
दही- 1 कप
ईनो- 1
नमक- स्वादानुसार
पानी- आवश्यकतानुसार
हरा धनिया- 2 टीस्पून (कटा हुआ)
 

तड़के के लिए सामग्री:
तेल- 2 टीस्पून
राई- 1 टीस्पून
हरी मिर्च- 4 (बीच में से चीरा लगाई हुई)
करी पत्ता- 10-12
शक्कर- 2 टेबलस्पून
नींबू का रस- 2 टीस्पून

PunjabKesari

ढोकला बनाने की विधि:
1. सबसे पहले 1 कप बेसन और 1 कप सूजी को मिला लें। अब इसमें 1 कप दही और थोड़ा पानी मिलाकर थोड़ा पतला पेस्ट बनाएं। इसे आधे घंटे के लिए अलग रख दें।

 

2. अब माइक्रोवेव पैन में तेल से ग्रीसिंग करें। फिर सूजी व बेसन के घोल में स्वादानुसार नमक और ईनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब 10 मिनट के लिए इसे माइक्रोवेव में बेक कर लें।

 

3. बेक करने के बाद इसे ठंडा होने दें और एक प्लेट में निकालकर मनचाहे आकार में काट लें।

 

4. पैन में 2 टीस्पून तेल गर्म करके उसमें 1 टीस्पून राई, 10-12 करी पत्ते और 4 हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें 2 कप पानी, 2 टेबलस्पून शक्कर और 2 टीस्पून नींबू का रस डालकर अच्छी तरह उबाल लें।

 

5. इसके बाद तड़के को ढोकले के ऊपर अच्छी तरह फैला दें।

 

नारियल चटनी के लिए सामग्री:
नारियल- 1/2
करी पत्ता- 1/2 छोटी कटोरी
दालिया- 1 टेबलस्पून (भुना और छिलके निकला हुआ) 
मूंगफली- 1 टेबलस्पून
प्याज- 2 (कटे हुए)
लहसुन की कलियां- 2-3
हरी मिर्च- 2-3
जीरा- 1/2 टीस्पून
हरा धनिया- 1 टेबलस्पून (कटा हुआ)
दही- 1/2 कटोरी
नमक- स्वादानुसार
पानी- थोड़ा-सा

 

नारियल चटनी की रेसिपी

PunjabKesari
1. नारियल की चटनी बनाने के लिए सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें और फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं।

 

2. इसके बाद में इस मिक्चर में एक कटोरी दही मिक्स करके ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का बनाकर डालें। लीजिए आपकी चटनी तैयार है।

 

3. अब ढोकले और नारियल की चटनी तो एक-साथ सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static