Kundli Tv-  इस मंदिर में मिलता है चूहे का झूठा प्रसाद

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 01:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
भारत में एेसे बहुत से मंदिर है, जो अपनी अजीबो-गरीब मान्यताओं और प्रथाओं को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आज हम आपको राजस्थान के बीकानेर में स्थित एक एेसे ही चमत्कारी और अनोखे मंदिर का बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे करणी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। 

PunjabKesari
इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि यहां आने वाले भक्तों को चूहे का जूठा प्रसाद खाने को मिलता है। मगर चूहों का झूठा प्रसाद खाने के बाद भी आज तक कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं हुआ। इसके साथ ही इतने चूहे होने के बाद भी मंदिर परिसर में बिल्कुल भी बदबू नहीं है। यही कारण है कि इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है।


मंदिर में हर जगह चूहे ही चूहे हैं इसलिए माता करणी के इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों को अपने पैर घसीटते हुए जाना पड़ता है क्योंकि यदि पैर उठाकर चलने से चूहों के घायल होने की संभावना अधिक रहती है और यहां किसी चूहे का किसी भक्त के पैरो दबकर कर घायल होना अशुभ भी माना जाता है। मंदिर में सफ़ेद चूहों को ज्यादा शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस किसी को भी मंदिर में कोई सफ़ेद चूहा दिखाई दे जाता है तो उसकी हर मनोकामना ज़रूर पूरी होती है।

PunjabKesari
मंदिर के चूहों की एक खासयित यह है कि मंदिर में सुबह 5 बजे होने वाली आरती और शाम को 7 बजे होने वाली आरती के वक़्त सभी चूहे अपने बिलों से बाहर आकर आरती में शामिल होते हैं। लोक मान्यात के मुताबिक यहां रहने वाले चूहों को काबा कहा जाता है।मां को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को पहले चूहे खाते हैं फिर उसे भक्तों में बांट दिया जाता है।

PunjabKesari
इस मंदिर के बारे में एक पौराणिक कथा बहुत प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार करणी माता का सौतेला पुत्र लक्ष्मण, सरोवर में पानी पीने की कोशिश में डूब कर मर गया। जब करणी माता को यह पता चला तो उन्होंने मृत्यु के देवता यमराज से उसे दोबारा जीवित करने की प्राथना की। यमराज ने उसे चूहे के रूप में पुनर्जीवित कर दिया।


यहां की एक लोक मान्यता यह भी है, जिसके अनुसार एक बार 20,000 सैनिकों की एक सेना देशनोक पर आकर्मण करने आई थी जिन्हें माता ने अपने प्रताप से चूहे बना दिया और अपनी सेवा में रख लिया।
PunjabKesari
Kundli Tv- इस टोटके के नतीजे से उड़ जाएंगे आपके होश, होगा कुछ ऐसा (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News