Kundli Tv- आपकी बर्बादी का कारण होती ये बातें

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 05:29 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
पद्मपुराण में व्यक्ति की 4 ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जो किसी भी हंसते-खेलते इंसान के जीवन को नर्क बना देती है। कहने का भाव यह है कि ये 4 बातें किसी  भी सफल इंसान की बर्बादी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं ये 4 बातें जो किसी भी मनुष्य के जीवन में बर्बादी का कारण बन सकती हैं। जीवन में हमेशा तरक्की और सुख की इच्छा रखने वालों को इन 4 आदतों से बिल्कुल दूर ही रहना चाहिए।

PunjabKesari
श्लोक-
न चात्मानं प्रशंसेद्वा परनिन्दां च वर्जयेत्।
वेदनिन्दां देवनिन्दां प्रयत्नेन विवर्जयेत्।।


अपनी तारीफ़ 
शास्त्रों के अनुसार अपनी तारीफ़ करने की आदत मनुष्य को घमंडी और मतलबी बना देती है। ऐसे लोग हर समय खुद को दूसरों से ऊपर समझते हैं। यह आदत किसी के भी जीवन को बर्बाद कर सकती है, इससे जितनी हो सके दूरी बनाए। 


भगवान की निंदा 
कहा जाता है कि कुछ लोगों का भगवान और धर्म में विश्वास नहीं होता। उन्हें न तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, न ही देव भक्ति से। इसी वजह से अधर्मी और पापी कहलाते हैं और खुद अपनी बर्बादी का कारण बनते हैं।

 PunjabKesari
वेदों का अपमान 
हिंदू धर्म के ग्रंथों-पुराणों को पूजनीय माना जाता हैं। आज के समय में लोगों के बीच इनका महत्व और सम्मान धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। कई लोग इनका अपमान करने से भी नहीं कतराते। शास्त्रों के मुताबिक यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए बर्बादी का कारण बन सकती है।

PunjabKesari
दूसरों की निंदा 
किसी की निंदा या अपमान करना, इन दोनों कामों को ही शास्त्रों ने बुराई माना है। इनको करने वाला अक्सर मूल काम को भूल जाता है और बाकी लोगों से पीछे रह जाता है। अगर सफलता चाहते हैं तो इन दोनों ही बातों से बचें।
Kundli Tv- अक्सर उबल कर गिरता है दूध तो घर आने वाली है ये मुसीबत (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News