Kundli Tv- फायदे पाने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये जादुई चीज़ें

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 06:19 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के दोषों से छुटकारा पाने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन दोषों के चलते व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाता। तो अगर आपके साथ भी कुछ एेसा हो रहा है तो यहां हम आपको कुछ एेसे खास उपया बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहाने के पानी में कुछ खास वस्तुएं मिलाने से भाग्य की बाधाएं दूर हो सकती हैं और सफलता के साथ ही धन और सुख भी मिल सकता है।

इलायची और केसर 
रोज नहाने से पहले पानी में थोड़ी-सी इलायची और केसर मिलाकर स्नान करने से आपका बुरा समय धीरे-धीरे दूर हो सकता हैं।
PunjabKesari

दूध 
पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से मनुष्य को लम्बी आयु प्राप्त होती हैं। साथ ही शारीरिक बल भी प्राप्त होता हैं।
PunjabKesari

तिल 
पानी में तिल डालकर स्नान करने से महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं और घर में धन-समृद्धि का आगमन बना रहता हैं।
PunjabKesari
घी 
रोज नहाने के पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर स्नान करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर त्वचा की प्राप्ति होती हैं।
PunjabKesari
सुगन्धित वस्तुएं 
नहाने के पानी में रोज सुगन्धित वस्तुएं जैसे फूल, चंदन आदि मिलाकर स्नान करने से धन संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
Kundli Tv- हमेशा दिमाग में चलती है गंदी बातें तो ये देखना न भूलें (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News