गूगल का flood alerts, बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाने में मिलेगी मदद

9/26/2018 2:09:20 PM

गैजेट डैस्क : गूगल ने भारत में बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने व लोगों की जान बचाने के लिए अहम कदम उठाया है। कम्पनी ने भारत में AI-पावर्ड फ्लड अलर्ट्स को लॉन्च किया है। इसके तहत बेहतर फोरकास्ट मॉडल को तैयार किया गया है जो लोगों को बाढ़ आने पर गूगल पब्लिक अलर्ट्स के जरिए पहले ही इसकी जानकारी देने में मदद करेगा।  

PunjabKesari

इस मॉडल को तैयार करने के लिए गूगल ने नदी के स्तर व इलाके की ऊंचाई आदि जानकारी को इसमें शामिल किया गया है। इस मॉडल में दिखाए गए मैप्स को हजारो सिमुलेशन्स पर आधारित तैयार किया गया है। ऐसे में जब असल में बाढ़ आएगी तब ही यह सिस्टम अलर्ट देगा। कम्पनी का दावा है कि हमारे मॉडल्स हायर रेसोलुशन में सटीकता से सही जानकारी को आप तक पहुंचाएंगे। 

आसानी से पता चलेगा किस तरफ बढ़ रहा पानी

गूगल ने बताया है कि एक लोकेशन के सैकड़ों हजारों सिमुलेशन्स तैयार किए गए हैं। इन सिमुलेशन्स की मदद से बाढ़ कहां से शुरू हुई है और किस तरफ पानी बढ़ रहा है इसकी सटीकता से जानकारी मिलेगी। इसके अलावा घटना की गंभीरता समझने में भी यह तकनीक काफी मदद करेगी। 

PunjabKesari

हर साल बाढ़ के कारण हो रहा अरबों डॉलर्स का नुकसान

गूगल ने कहा है कि पिछले 20 वर्षों से गूगल सर्च लोगों को सही जानकारी दे रही है। संकट के समय में क्रियाशील जानकारी अक्सर महत्वपूर्ण होती है ऐसे में गूगल का नया फीचर काफी काम आएगा। बाढ़ दुनिया भर में विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं हैं। अनुमान है कि हर साल, दुनिया भर में 250 मिलियन लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं और अरबों डॉलर्स का नुकसान हो जाता है। 

PunjabKesari

सरकार को मिलेगी मदद

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काफी बेहतरीन टैक्नोलॉजी कहा जाता है। इसकी मदद से सरकार को अपने रिसोर्सिज को सही तरीके से ऐलोकेट करने व प्लान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में आपदाएं जैसे कि सुनामी, सूखे और जंगल की आग को कन्ट्रोल करने में यह टैक्नोलॉजी सहायक साबित होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

static