किसान भाई ध्यान दें! इस दिन से शुरू होगी धान-बाजरे की खरीद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 06:55 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): किसान भाईयों के लिए खुशखबरी है कि खरीफ फसल में आने वाली धान और बाजरे की खरीद जल्द ही शुरू होने वाली है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने बताया कि की एक अक्टूबर से धान और बाजारे की खरीद शुरू होगी। हालांकि बारिश के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, जिसके चलते फसलों की खरीद में भी विलंभ भी हुआ है।

PunjabKesari

कम्बोज ने बताया कि 1 अक्टूबर तक मौसम साफ रहा तो धान की फसल मंडियों में आना शुरू हो जाएगी। बारिश के चलते फसलों में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जिन किसानों ने फसल बीमा योजना ली है उनको बीमा योजना के तहत भरपाई होगी। जिन किसानों ने बीमा योजना नहीं ली है उनकी फसलों की गिरदावरी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किस तरह से किसानों को भरपाई की जाए इसपर सरकार विचार कर रही है।

PunjabKesari

वहीं कम्बोज ने कहा की बाजरा पहले भी 31 हजार मीट्रिक टन खऱीदा था जिसको पीडीएस में दिया था। कम्बोज ने कहा कि इस सीजन में उन किसानों का एक-एक दाना खऱीदा जायेगा जिन्होंने मार्किटिंग कमेटी में रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 1 लाख 15 हजार किसान हैं। सरकार ई प्रिक्योरमेंट करेंगे और सीधा पैसा किसानों के खातों में दिया जायेगा।

PunjabKesari

कम्बोज ने कह कि किसानों के खातों में पैसा आने से इससे धांधले बाजी से बचा जा सकेगा, फर्जी बिलिंग से भी बचा जा सकता है। वहीं जीरी में नमी पर कम्बोज ने कहा कि मौसम साफ़ हुआ तो नमी ठीक हो जाएगी। कम्बोज ने किसानों से निवेदन किया कि 17 प्रतिशत नमी पर फसल लेकर आएं, ताकि उनको दाम मिल सके। कम्बोज ने कहा कि नमी के चलते मिलर्स भी इसको खरीदने में आपत्ति जताते हैं और मिलर्स को नुकसान होता है, जिससे वो भरपाई नहीं कर पाते। कम्बोज ने किसानों से निवेदन किया की सूखा धान लाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static