भाजपा को करारा झटका: पार्टी छोड़ दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 05:03 PM (IST)

गुरूग्राम(मोहित): गुरुग्राम की वैश्य समाज धर्मशाला में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में भारत के पूर्व राजनयिक नेता आजाद सिंह तूर ने अपने कई साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। आजाद सिंह तूर व उनके साथियों को कांग्रेस में शामिल करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी में स्वगत करते हुए कहा कि अब भाजपा से उनके नेताओं व कार्यकर्ताओं का ही मोह भंग होने लगा है। इसलिए वो पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। तूर के पार्टी छोडऩे से भाजपा को करारा झटका मिला है।

PunjabKesari

आजाद सिंह तूर के बारे में एक नजर
सन् 1957 में झज्जर जिले के सांखोल गांव में जन्मे आजाद सिंह तूर ने 1978 में आईएफएस का एग्जाम उतीर्ण कर विदेश मंत्रालय में सेवाएं शुरू की थी। और इसके बाद कनाडा, अफगानिस्तान, ब्राजील आदी देशों में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। सन 1995 में अफगानिस्तान सरकार ने उन्हें शांती बहाली के लिए शीर्ष पुरस्कार " नवाजुदीन पुरस्कार " देकर समानित किया गया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बारे में आजाद सिंह तूर का कहना है कि भाजपा लोगों को किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी इसलिए वो भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आगे जो भी पार्टी की तरफ से उन्हें जिम्मेवारी मिलेगी उसे वो उसे बखूबी निभाएंगे।

PunjabKesari

वहीं अशोक तंवर ने बताया कि 30 सितम्बर को पानिपत में होने वाली पोल खोल-हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक रैली साबित होगी, जिसमें भाजपा व उनकी बी टीम की पोल खोली जाएगी। तंवर ने इनेलो पार्टी पर भी निशाना साधते हुए वार किया कि उनकी रैली पानी भरने की वजह से नही बल्कि चाचा भतीजे की आपसी फूट की वजह से रदद् हुई है ओर आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भी इनेलो उठाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static