सुक्खू को बड़ा झटका, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 04:31 PM (IST)

हमीरपुर: नादौन ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है जबकि कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुनील दत्त अध्यक्ष की कुर्सी नहीं बचा सके। इस हार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जोकि सुनील दत्त को जितवाने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए थे। वहीं वीरभद्र समर्थक कांग्रेसी नेता इस हार पर खूब चटखारे ले रहे हैं।

अपने ही विधानसभा क्षेत्र में मिला गच्चा
सुक्खू की तमाम कोशिशों के बाद भी बीजेपी समर्थक विनोद पठानिया को अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत मिली है। बीजेपी के लिए यह हिसाब बराबर करने जैसा है क्योंकि सुक्खू और उनके समर्थक कांगड़ा जिला परिषद उपाध्यक्ष की जीत का जश्न मना रहे थे। दूसरी ओर सुक्खू को उनके अपने ही विधानसभा क्षेत्र के बी.डी.सी. सदस्यों ने गच्चा दे दिया।

भाजपा के खाते में 16 तो कांग्रेस को मिले 9 वोट
भाजपा के विनोद पठानिया के समर्थन में कुल 16 वोट पड़े जबकि कांग्रेस के खाते में 9 वोट आए। एक सदस्य मतदान में अनुपस्थित रहा। सुक्खू ने इस चुनाव को जीतने के लिए मजबूत किलेबंदी की थी लेकिन इस बार उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भारी पड़े। बता दें कि सुजानपुर ब्लॉक समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक राजेंद्र राणा ने बाजी मारी थी लेकिन सुक्खू हार गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News