सेब खाने के तुरंत बाद ना खाएं ये चीजें, सेहत होगी खराब -Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 04:27 PM (IST)

रोजाना सुबह खाया एक सेब आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रखता है लेकिन अगर आप इसे गलत तरीके से खा रहे हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सेब खाने के तुरंत बाद आपको किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए और क्यों?
 

1. पानी पीने से बनता है कफ

PunjabKesari
सेब खाने के बाद कभी भूलकर भी पानी ना पीएं। इसको खाने के कम से कम 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए नहीं तो शरीर में कफ बनने लगता है।


2. खट्टी चीजें खाने से बनती है गैस
कुछ लोग सेब खाने के बाद गलती से खट्टी चीजें जैसे सिरका वाला खाना, आचार या अन्य चीजें खा लेते हैं। इसको खाने से पेट में गैस बननी शुरू हो जाता है। 

 

3. दही से होती है कफ

PunjabKesari
सेब खान के बाद दही ना खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है जो कफ को बढ़ाने में मददगार होती है। एेसे में सेब खाने के तुरंत बाद दही के सेवन से बचना चाहिए।

 

4. मूली खाने से पड़ते हैं सफेद दाग
सेब का सेवन करने के बाद मूली ना खाएं। इसको खाने से शरीर पर सफेद दाग पड़ते सकते हैं। 

 

सुबह सेब खाने से मिलता है फायदा

सेब हमेशा सुबह खाना चाहिए रात को इसका सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। खास कर उन लोगों को जो अस्थमा से ग्रस्त हो। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static