इलाज के नाम पर मौलाना बनाता था महिलाओं से संबंध, मिली खौफनाक सजा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 03:17 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान में एक स्व-घोषित मौलाना को धर्मगुरुओं ने पत्थर से मारकर मौत की सजा सुनाई है। मौलाना के पर इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इस दौरान उनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। आरोपी चिकित्सक होने का दावा करता था। उस पर फरियाब के उत्तर-पश्चिमी इलाके के एक गांव में रहने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

ये वो महिलाए थीं, जो उसके पास मदद के लिए गई थीं। रसूल महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने और संबंध बनाने के दौरान उसका वीडियो बना लेता था और उस वीडियो का इस्तेमाल उनको ब्लैकमेल करने के लिए करता था। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन यह साफतौर पर पता नहीं चल सका है कि वे कब बनाए गए थे। 

वीडियो में दाढ़ी रखे हुए और पगड़ी पहना हुआ आदमी है, जिसे कथित तौर पर रसूल बताया जा रहा है। वहां एक जवान महिला भी है, जो लंबे कपड़े पहने हुए है और सिर को दुपट्टे से ढके हुए है। दोनों वहीं जमीन पर संबंध बनाते हैं। इस वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इस वीडियो को हजारों बार देखा चुका है। वीडियो आने के बाद धार्मिक कट्टरता वाले देश में अब उनकी सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News