शादी के कार्ड बांटने जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 11:43 AM (IST)

गोहाना (अरोड़ा): पानीपत हाईवे स्थित गांव मुंडलाना में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

14 अक्तूबर को होनी है शादी
रोहतक जिले में गांव काहनी निवासी भूलन (70) की पोती की 14 अक्तूबर को शादी है। वह गोहाना क्षेत्र के गांव मुंडलाना में अपने परिचित के यहां शादी का कार्ड देने के लिए आया था। भूलन सवारी वाहन से उतरकर हाईवे को पार करने लगा। इसी दौरान पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला कालेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static