अक्षय कुमार के बाद अर्जुन कपूर कहेंगे 'सिंह इज किंग'

9/25/2018 11:56:24 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2007 में प्रदर्शित अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल है। 

बता दें नमस्ते इंगलैंड 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का सीक्वल विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिल्म के लिए अर्जुन को कास्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। 

चर्चा है कि विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सिंह इका किंग’ का भी सीक्वल बनाने जा रहे हैं। विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया। सिंह इज किंग में भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यदि सिंह इज किंग के सीक्वल में भी अर्जुन कपूर काम करते हैं तो यह दूसरी सीक्वल फिल्म होगी जिसमें अक्षय की जगह अर्जुन को कास्ट किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News