ट्रंप की नीतियों के विरोध में भारतीय अमेरिकी राजनयिक का इस्तीफा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 11:20 PM (IST)

वाशिंगटन: विदेश सेवा से एक वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी राजनयिक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर नस्लीय और लैंगिक भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। भारतवंशी राजनयिक उज्रा जेया ने ‘पोलिटिको’ में लिखा है कि विदेश विभाग में श्वेत तथा पुरूष कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन के तहत विदेश विभाग में नस्लीय भेदभाव किया जाता है और इसमें लैंगिक असमानता है। पेरिस में अमेरिकी दूतावास में मिशन की उपप्रमुख के तौर पर जेया ने ट्रंप के वहां के सफल दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जेया वर्तमान में सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस में सीनियर फैलो हैं।           
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News