किराए में वृद्धि को लेकर क्या बोले Ex CM वीरभद्र सिंह, पढ़ें खबर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 09:34 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरकार द्वारा बस किराए में हुई वृद्धि को बहुत अधिक बताया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ जहां लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं अब वह महंगा बस सफर करने पर भी मजबूर होंगे। हिमाचल जैसा पहाड़ी राज्य जहां आवागमन के सारे साधन केवल सड़क मार्ग ही हैं, इस किराया वृद्धि का व्यापक असर यहां के लोगों के जीवन पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इसे प्रदेश हित में तुरंत वापस लेने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां जारी बयान में कहा है कि देश में बढ़ते तेल के मूल्यों ने आम लोगों के जीवन पर व्यापक असर डाला है। अच्छे दिन का वायदा कर देश की सत्ता में बैठी केंद्र की मोदी सरकार आज आखें मूंदे बैठी है।

प्रधानमंत्री की दिल की बात में काम की कोई नहीं
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दिल की बात तो करते हैं पर उसमें काम की कोई बात नहीं होती। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है जबकि बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर केवल सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में वोट बैंक की राजनीति कर प्रचार माध्यमों का भी डट कर दुरु प्रयोग कर रही है।

बरसात से हुए नुक्सान की भरपाई करे सरकार
पूर्व सी.एम. ने हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रदेश में हुए भारी नुक्सान पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से राहत और पुनर्वास के कार्य जल्द शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस भारी वर्षा से किसानों और बागवानों के नुक्सान का भी पूरा जायजा लेकर उन्हें इसकी भरपाई की जानी चाहिए।

सड़कों पर उतरेगी युकां, बनाई जाएगी रणनीति
युवा कांग्रेस ने भी प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा बस किराए में की गई भारी वृद्धि का कड़ा विरोध किया। युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने तो आम आदमी का बस में ही सफर करना महंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि 26 सितम्बर को युकां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और प्रदेश भाजपा सरकार से इस जनविरोधी निर्णय को वापस लेने के लिए लड़ाई लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News