सत्र की समाप्ति के बाद कांग्रेस का हमला, कहा- सरकार विपक्ष के सवालों का नहीं दे पाई जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 06:07 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 4 दिनों के विधानसभा सत्र में कांग्रेस के द्वारा राज्य सरकार को घेरने का काम किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने नियम 58 के अन्तर्गत भी सरकार के घेरा गया। प्रीतम सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा उठाए गए सवालों का सरकार के द्वारा सही ढंग से जवाब नहीं दिया गया। सदन की 4 दिनों की कार्रवाई में सरकार विपक्ष के सवालों पर बैकफुट पर रही। 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के कामकाज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 4 दिनों की सदन की कार्रवाई के दौरान पीठ ने 5 बार सरकार को दिशा-निर्देशित किया। सदन में पीठ ने सरकार को उनकी असलियत दिखाने का काम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static