केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 4 तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 02:52 PM (IST)

रुद्रप्रयागः देश-विदेश के भिन्न-भिन्न इलाकों से सैकड़ों तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर आते है। इसके साथ ही हर साल कई तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ने से जान चली जाती है। इसी के चलते सोमवार को हार्ट अटैक के कारण 2 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वहीं यमुनोत्री धाम में 2 तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से 2 तीर्थयात्रियों की मौत 
जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम में सोमवार को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और बिहार के 2 तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके साथ ही तबीयत बिगड़ने पर हार्ट अटैक से दोनों तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रशासन के द्वारा शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं यमुनोत्री धाम में भी राजस्थान की एक महिला की यमुनोत्री धाम जाते समय जानकीचट्टी में अचानक तबीयत खराब हो गई। इसी बीच महिला को पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। 

यमुनोत्री धाम में भी गई 2 महिलाओं की जान 
इसके साथ ही सोमवार को महाराष्ट की एक महिला यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में महिला की तबीयत खराब होने पर उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static