अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से नहीं उड़ेगी स्पाइसजेट की फ्लाइट, 6 अक्टूबर से बंद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 02:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : अब 6 अक्टूबर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट नहीं उड़ेगी इन्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम में आ रही दिक्कत के चलते यह फैसला लिया गया हैं। हाईकोर्ट की तरफ से एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस को कई बार फ्लाइट ऑपरेशन बढ़ाने को लेकर फटकार लगा चुका हैं। पहले एयर इंडिया ने बैंकॉक फ्लाइट बंद करने का फैसला लिया। अब स्पाइसजेट फ्लाइट ऑपरेशन वाइंडअप करने जा रहा है।

 

चंडीगढ़ से स्पाइसजेट की सात फ्लाइट ऑपरेट होती थीं इनमें से 6 बंद हो चुकी हैं। आखिरी फ्लाइट दिल्ली की बची है, जो सुबह 8.20 पर दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसकी बुकिंग भी 6 अक्टूबर तक के लिए की जा रही है। इसके बाद इस फ्लाइट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो विंटर में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की वजह से होने वाली दिक्कत के चलते यह फैसला लिया है। पुअर विजिबिलिटी में फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ती हैं, जिसके चलते एयरलाइंस को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News