मोदी-शाह आज भोपाल में, विश्व के सबसे बड़े महाकुंभ में होंगे शामिल

9/25/2018 10:40:24 AM

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भोपाल आ रहे हैं। वे यहां भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। बता दें कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर यह महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। दावा है कि यह अब तक का विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम?

  • पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • दोपहर 12 बजे के करीब पीएम का भाषण होगा
  • दोपहर दो बजे पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे
     

पहली बार मंच एक साथ होंगे मोदी-शाह
बता दें कि मध्य प्रदेश में आज ऐसा पहली बार होगा, जब अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ मंच पर होंगे। पार्टी के कार्यक्रमों को छोड़कर आमतौर पर दोनों दिग्गज एक साथ नहीं आते हैं। पीएम यहां ढाई घंटे तक रुकेंगे।

PunjabKesari

'विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ'
भाजपा का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा महाकुंभ होगा। इसके आयोजन के लिए पार्टी 100 करोड़ रुपए खर्च कर रही है और यहां प्रदेश भर से करीब 12 लाख कार्यकर्ता आएंगे। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक, पार्टी ने हर बूथ से 20 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी इसी महाकुंभ से ही विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज होगा।

PunjabKesari

BJP का लकी मैदान 'जंबूरी' !
भाजपा इस महाकुंभ को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कर रही है। बता दें कि साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी ने इसी जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ किया था। जिसके चलते भाजपा इस मैदान को अपने लिए 'लकी' मानती है।

महाकुंभ के लिए व्यवस्थाएं
जंबूरी मैदान पर होने जा रहे इस महाकुंभ को पार्टी जिस तरह से विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन बता रही है, व्यवस्थाएं भी उसी के अनुरूप देखने को मिल रही हैं। सम्मेलन में प्रदेश के 10 लाख कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने का लक्ष्य रखा गया, जिनके लिए 11 डोम बनाए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए भेल के दशहरा मैदान समेत पांच मैदान को लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हेलीकॉप्टर्स के लिए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं।

PunjabKesari

एक दिन के खाने पर 2 करोड़ खर्च!
जानकारी के अनुसार यहां एक दिन की भोजन व्यवस्था पर ही करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News