सिर्फ लुक्स नहीं, लड़कों की इन बातों से भी पिघलती हैं लड़कियां - Nari

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 10:25 AM (IST)

लड़के तो लड़कियों की ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। जबकि लड़कियों के मामले में ऐसा नहीं है। अगर कोई लड़की किसी लड़के की तरफ झुकाव महसूस करती है तो उसके कई कारण हो सकते हैं। हालांकि उनके कारण सुनने में अजीब जरूर लगते हैं लेकिन यह सच है। चलिए आपको बताते हैं लड़को की कुछ ऐसी बातें, जो लड़कियों को करती है अट्रैक्ट।

 

1. धीमी आवाज में बात करना
साइंटिफिक स्टडी के अनुसार, लड़कियों को धीमी आवाज में बात करने वाले लड़के ज्यादा अच्छे लगते है। साथ अगर उनका पार्टनर नींद भरी आवाज में बात करता है तो वह उनकी दीवानी हो जाती है।

PunjabKesari

2. चोट के निशान
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन लड़कियों को लड़को की बॉडी पर चोट के निशान बहुत हॉट लगते हैं। दरअसल, उन्हें उन निशानों के पीछे की कहानियों को सुनने में मजा आता है।

 

3. बाहों को चढ़ाना
लड़कों का अपनी टी-शर्ट की बाजू को ऊपर चढ़ाकर रखना बहुत कूल लगता है और अपने इसी अंदाज से वह लड़कियों पर कहर ढा देते हैं।

 

4. उनकी दिलकश खुशबू
लड़कियों को लड़कों की स्ट्रांग परफ्यूम की महक भी बहुत अच्छी लगती है। इसकी वजह से वह उनकी ओर खींची चली जाती है।

PunjabKesari

5. आंखों पर चश्मा
ग्लासेस लगाने के बाद लड़के लड़कियों को बेहद हॉट लगते हैं। यदि चेहरे के हिसाब से सही चश्मे का चुनाव किया है तो फिर तो लुक में चार चांद लग जाने हैं।

 

6. सख्त मिजाज
लड़कियों को चिपकू टाइप के लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते। उन्हें ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो सख्त मिजाज के हो और जिन्हें पटाना मुश्किल हो।

 

7. खुशमिजाज
अगर आप भी खुशमिजाज स्वभाव के हैं तो आप बहुत लकी है क्योंकि लड़कों का यह स्वभाव भी लड़कियों को खूब भाता है। खुशमिजाज लड़कों का चेहरा हमेशा खिला-खिला रहता है, जिसे देखकर लड़कियां उनकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static