बारिश की तबाही से थर्राया उत्तर भारत, केदारनाथ यात्रा रुकी व पंजाब में धूप खिली

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 08:34 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के आसार बन रहे हैं। हालांकि आज पंजाब में आज मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में सोमवार को बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। 
PunjabKesari
केदारनाथ यात्रा रुकी
केदारनाथ में उच्च हिमालयी चोटियों में बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हरकीदून घाटी की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिससे यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बाढ़ में एक वोल्वो बस, एक ट्रक के बहने और  संबंधित दुर्घटनाओं में 2 लोगों के मारे जाने की भी खबर है।
PunjabKesari
ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से कुल्लू में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार रात को यमुनानगर हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 18 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News